नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- नई दिल्ली। आवास ऋण देने वाली कंपनी एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने अपनी ऋण दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती करने की शुक्रवार को घोषणा की। भारतीय रिजर्व बैंक के हाल में नीतिगत दर में कटौती के बाद यह कदम उठाया गया है। एलआईसी की अनुषंगी कंपनी ने बयान में कहा, एलआईसी हाउसिंग प्राइम लेंडिंग रेट (एलएचपीएलआर) में इस कटौती से मौजूदा और नए उधारकर्ताओं दोनों को लाभ होगा क्योंकि इससे आवास ऋण अधिक किफायती हो जाएगा। संशोधित ब्याज दरें अब आठ प्रतिशत से शुरू होंगी और 28 अप्रैल से लागू होंगी। एलएचपीएलआर सभी प्रकार के ऋणों पर ब्याज दरें निर्धारित करने के लिए 'बेंचमार्क' दर के रूप में कार्य करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.