धनबाद, मार्च 2 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) धनबाद शाखा-एक की ओर से आयोजित अंतरशाखा क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन शनिवार को सिंफर खेल मैदान में हुआ। इस प्रतियोगिता में कुल आठ शाखाओं की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला धनबाद शाखा-एक और बोकारो टीम के बीच खेला गया। इसमें धनबाद शाखा-एक ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की। टूर्नामेंट के मुख्य प्रायोजक नवल किशोर सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। सह प्रायोजक वरिष्ठ शाखा प्रबंधक एवं सीए ऋषभ सिन्हा एंड कंपनी ने टीम जर्सी की आपूर्ति की गई। इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया और रोमांचक मुकाबलों में चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिली। टूर्नामेंट में चार नॉकआउट राउंड के बाद सेमीफाइनल खेला गया, जिसमें चार टीमें क्वालिफाई हुई थीं। समापन सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.