सीवान, जुलाई 10 -- दरौंदा/महाराजगंज। एलआईसी महाराजगंज कार्यालय के सामने कर्मियों ने बुधवार को हड़ताल किया। हड़ताल पर बैठे कर्मियों ने कहा कि हड़ताल का नेतृत्व 10 प्रमुख ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच द्वारा किया जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस, अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस, हिंद मजदूर सभा, भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र, अखिल भारतीय संयुक्त ट्रेड यूनियन केंद्र, ट्रेड यूनियन समन्वय केंद्र, स्व-नियोजित महिला संघ, अखिल भारतीय केंद्रीय व्यापार परिषद लेबर प्रोग्रेसिव फेडरेशन, यूनाइटेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस हड़ताल में शामिल है। यह हड़ताल उन नीतियों के प्रति प्रतिक्रिया है जिन्हें वे कॉर्पोरेट समर्थक, मजदूर विरोधी तथा किसानों और आम लोगों के लिए हानिकारक बताते है। वे चार श्रम संहिताओं के कार्यान्वयन का विरोध कर रहे है। जिनके बारे...