नई दिल्ली, फरवरी 10 -- नई दिल्ली। एलआईसी म्यूचुअल फंड एसेट मैनेजमेंट लि. ने देश में अपनी पहली महिला-केंद्रित शाखा खोली है। दक्षिण दिल्ली में खोली गई इस शाखा के साथ यह देश की पहली परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी बन गई है जिसने म्यूचुअल फंड निवेश में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के मकसद से यह कदम उठाया है। शाखा में पूरी तरह से महिलाएं ही काम करेंगी और इसका प्रबंधन भी उन्हीं के जिम्मे है। इस पहल का मकसद निवेश में भागीदारी के मामले में स्त्री-पुरूष अंतर को पाटते हुए महिलाओं को उनके वित्तीय भविष्य की अधिक जिम्मेदारी लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...