देवरिया, जुलाई 10 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सलेमपुर के सोहनाग रोड में स्थित एलआईसी ऑफिस की गेट का ताला बंद कर कर्मियों ने प्रदर्शन किया। इन लोगों ने पूरे दिन एलआईसी से सम्बंधित कार्य ठप रखा। आल इंडिया इंश्योरेंस इम्प्लाइज एसोशिएन यूनियन सलेमपुर के अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि यह ऐतिहासिक हड़ताल बीमा क्षेत्र में सौ प्रतिशत एफ.डी.आई का विरोध, श्रम कानूनों की जगह थोपे जा रहे है। पुष्पेन्द्र तिवारी ने कहा कि यह हड़ताल सिर्फ कर्मचारियों के अधिकारों के लिए नहीं बल्कि देश की आर्थिक संप्रभुता, युवाओं के भविष्य को लेकर भी है। इस दौरान अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, संगठन मंत्री विकास गुप्ता, मुन्ना तिवारी, पुष्पेंद्र तिवारी, आकाश कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा, बंदिता नाथ, रिम्पी तिवारी, प्रियंका सिंह, प्रशांत रावत, विजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, आर्यन आनंद,...