शामली, जुलाई 31 -- भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) अभिकर्ता संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से कंवर पाल सिंह को अध्यक्ष, रोकी सिन्हा को सचिव एवं रामप्रसाद को कोषाध्यक्ष चुना गया। बुधवार को शहर के धीमानपुरा स्थित विश्वकर्मा मंदिर में भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता संघ की नई कार्यकारणी के गठन के लिए बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विकास धीमान ने किया। सर्वसम्मति से कंवर पाल सिंह को अध्यक्ष, रोकी सिन्हा को सचिव एवं रामप्रसाद को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष कंवर पाल सिंह ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती और अभिकर्ताओं के हित में कार्य करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर सलेक चंद, ब्रजपाल, योगेन्द्र भारद्वाज, कुशल पाल, धनंजय शर्मा, विनय, वीकेश राणा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.