जमशेदपुर, मार्च 18 -- जमशेदपुर। एर्नाकुलम की ट्रेन लेट होने से मंगलवार सुबह बिहार-बंगाल के दर्जनों यात्रियों की बक्सर एक्सप्रेस छूट गई। इससे बंगाल व बिहार मार्ग के दर्जनों को यात्रियों को परेशाानी हुई। कई यात्रियों ने पूछताछ केंद्र और स्टेशन मास्टर कार्यालय में ट्रेन लेट होने पर विरोध जताया है। बताया जाता है कि, एर्नाकुलम एक्सप्रेस शायद कभी समय से टाटानगर पहुंचती है। एर्नाकुलम एक्सप्रेस लेट होने और बक्सर की ट्रेन छूटने से परेशान यात्रियों की शिकायत पर रेलवे ध्यान नहीं दे रहा, जो किसी दिन हंगामे का कारण बन सकता है। इधर, मंगलवार को गोरखपुर, पटना, मुंबई व अन्य मार्ग की आधा दर्जन ट्रेनें भी लेट से टाटानगर आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.