जमशेदपुर, जुलाई 30 -- ओडिशा स्थित संबलपुर में रेलवे यार्ड विस्तार एवं अन्य कार्यों से 7 से 14 अगस्त तक लाइन ब्लॉक होगा। इससे टाटानगर से दक्षिण भारत मार्ग की एर्नाकुलम एक्सप्रेस और बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का मार्ग बदलेगा। ईस्ट कोस्ट जोन के अनुसार, टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस 8 से 14 अगस्त तक झारसुगुड़ा के बाद विजयनगर स्टेशन तक बदले मार्ग पर चलेगी, जबकि एर्नाकुलम-टाटानगर एक्सप्रेस का मार्ग 7 से 13 अगस्त तक बदलेगा। वहीं, टाटानगर-बेंगलुरु एक्सप्रेस 8 और 11 अगस्त को बेंगलुरु-टाटानगर एक्सप्रेस बदले मार्ग पर चलने वाली है। इधर, तांब्ररम-जसीडीह एक्सप्रेस 9 अगस्त और जसीडीह-तांब्ररम एक्सप्रेस 13 अगस्त को बदले मार्ग पर चलेगी। संबलपुर लाइन ब्लॉक के कारण ट्रेनें टिटलागढ़, रायगढ़ा, राममुंद्री, शामलकोट समेत कई स्टेशनों पर नहीं जाएगी। इससे सैकड़ों या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.