जमशेदपुर, जनवरी 4 -- टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस की दो एसी कोच में आग लगने के मामले में टाटानगर के पांच और रेलकर्मियों पर गाज गिर सकती है। इससे पहले टाटानगर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर और सीनियर टेक्नीशियन को निलंबित किया जा चुका है। तीन दिनों की जांच में अब तक 50 कर्मचारियों से पूछताछ हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को दक्षिण पूर्व रेलवे जोन की मुख्य संरक्षा आयुक्त और चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम के बीच इस मामले को लेकर वार्ता हुई। बैठक में कोचिंग और इलेक्ट्रिकल विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। जांच में एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो एसी कोच एम-2 और बी-1 में आग लगने के कारणों में विभागीय लापरवाही सामने आई है। मालूम हो कि रविवार रात आंध्र प्रदेश के एलमनचिल्ली स्टेशन के पास एर्नाकुलम एक्सप्रेस की दो एसी कोच में आग लग गई थी, जिसके बाद ट्रेन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.