जमशेदपुर, जनवरी 3 -- टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में आग लगने के कारणों की जांच शुक्रवार को विजयवाड़ा में पूरी हो गई। तीन दिन में 50 से ज्यादा कर्मचारियों से पूछताछ हुई, जबकि दो अधिकारियों पर गाज गिर चुकी है। इससे टाटानगर इलेक्ट्रिकल और ट्रेन पेंट्रीकार के कर्मचारी लौटने लगे हैं। कोच मेंटेनेंस से जुड़े कर्मचारी ही अभी विजयवाड़ा में है। टाटानगर के इलेक्ट्रिकल, बेडरोल व पेंट्रीकार कर्मचारियों से घटना के मुद्दे पर लिखित जानकारी ली गई। कई कर्मचारियों को अधिकारी के समक्ष पूछताछ में शामिल नहीं होना पड़ा। जानकार बताते हैं कि एर्नाकुलम ट्रेन के दो एसी कोच बी-1 से भड़की चिंगारी ने एम-2 कोच को भी चपेट में ले लिया। दोनों कोच में आग लगने के मामले में ब्रेक बाइंडिंग या फिर बेड रोल कर्मचारियों द्वारा सिगरेट पीने की आशंका जताई जा रही है। ब्रेक बाइंडिंग के...