रांची, सितम्बर 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। कोच्चि में आयोजित राष्ट्रीय एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में झारखंड की टीम ने एक रजत सहित दो पदक जीते। विजेता टीम रविवार को रांची रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां झारखंड जिम्नास्टिक संघ के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों के परिजनों ने पूरी टीम का स्वागत किया। संघ के महासचिव निशिकांत पाठक ने कहा कि यह सफलता पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। हमारे खिलाड़ियों ने कठिन मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की है। आने वाले समय में हम और बेहतर तैयारी कर झारखंड को स्वर्ण पदक दिलाने का प्रयास करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.