नई दिल्ली, मई 5 -- आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। खराब फॉर्म से जूझ रहे ऋषभ पंत के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स को प्लेऑफ में पहुंचाने की बड़ी जिम्मेदारी है लेकिन वह बतौर कप्तान इसमें भी फेल होते नजर आ रहे हैं। लखनऊ की टीम ने रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला गंवाया। इसके साथ ही टीम ने जारी सीजन में छठा मुकाबला गंवा दिया है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच ने सुझाव दिया है कि ऋषभ पंत को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निकोलस पूरन को सौंप देनी चाहिए। रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में ऋषभ पंत 17 गेंद में 18 रन ही बना सके। लखनऊ के कप्तान ने 10 पारियों में 128 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 99.22 का रहा है। जियोस्टार पर फिंच ने कहा, ''जब आप विकेटकीपर होते हैं तो टीम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.