बिहारशरीफ, सितम्बर 2 -- एरूआपर प्राइमरी स्कूल में धुआं से बच्चों को हो रही परेशानी गैस चूल्हा उपलब्ध पर गोईठा-लकड़ी से बनाया जा रहा भोजन फोटो : एरूआपर स्कूल : सरमेरा प्रखंड के एरूआपर प्राथमिक विद्यालय में जलावन से भोजन बनातीं रसोईया। सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय से एक किलोमीटर दूर एरूआपर प्राथमिक विद्यालय में गैस चूल्हा उपलब्ध होने के बावजूद भी ईंट का चूल्हा बनाकर लकड़ी व गोईठा से भोजन बनाया जा रहा है। जलावन का धुआं से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री समिति के अध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि स्कूल में किचेन शेड नहीं है। किचेन शेड निर्माण कराने की जरूरत है। रसोईया ने बताया कि वर्षा होने पर खाना बनाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। बीईओ दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.