नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV XUV400 के लिए नवंबर 2025 का महीना कुछ खास अच्छा नहीं रहा। कभी EV सेगमेंट में मजबूत दावेदार मानी जाने वाली यह कार अब बिक्री के मामले में संघर्ष करती नजर आ रही है। नवंबर में महिंद्रा XUV400 (Mahindra XUV400) की सिर्फ 404 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल की तुलना में 60 प्रतिशत की बड़ी गिरावट (YoY) को दर्शाता है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- 2026 में मारुति लॉन्च करेगी ये 4 धांसू कार, जनवरी में आएगा पहला मॉडलसालाना तुलना में बड़ा झटका नवंबर 2024 की तुलना करें तो XUV400 की बिक्री में साफ तौर पर तेज गिरावट देखने को मिलती है। जहां एक समय यह मॉडल अच्छी संख्या में बिक रहा था, वहीं अब इसकी डिमांड काफी कमजोर पड़ती नजर आ रही है। लगातार बढ़ती प्रतिस्पर्धा और नए EV मॉडल्स के आने...