नई दिल्ली, फरवरी 4 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली (एयूडी) में छात्र परिषद चुनाव की घोषणा में देरी को लेकर छात्र संगठनों का विरोध तेज हो गया है। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एआईएसए) ने बुधवार को परिसर में प्रदर्शन कर तत्काल एयूडी स्टूडेंट काउंसिल चुनाव की अधिसूचना जारी करने की मांग की। दोपहर एक बजे विश्वविद्यालय पुस्तकालय के सामने शुरू हुए प्रदर्शन में छात्रों ने प्रशासन पर छात्र प्रतिनिधित्व की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। सभा को संबोधित करते हुए आइसा की प्रतिनिधि ब्लेसी ने कहा कि प्रशासन जानबूझकर चुनाव टाल रहा है, जबकि छात्र लंबे समय से निर्वाचित परिषद की मांग कर रहे हैं। इसके बाद प्रदर्शनकारी डीन, स्टूडेंट सर्विसेज कार्यालय तक मार्च करते हुए पहुंचे। आइसा की नेता आमीन ने बताया कि 29 जनवरी को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.