नई दिल्ली, जनवरी 16 -- आजकल ऐसे-ऐसे स्मार्ट किचन एप्लाइंसेस आने लगे हैं, जिनसे काम तो फटाफट निपट ही जाता है, साथ ही हेल्थ के लिए भी ये काफी बेनिफिशियल होते हैं। एयर फ्रायर इन्हीं में से है, जो आजकल ज्यादातर घरों में पाया जाने लगा है। एयर फ्रायर में बिना तेल के क्रिस्पी फ्राइड फूड बन जाता है। समोसे हों या पकौड़ी, लगभग ना के बराबर तेल में आप इन्हें एंजॉय कर सकते हैं। हालांकि एयर फ्रायर को सही तरह से यूज करना आना भी जरूरी है। अक्सर लोग कन्फ्यूज रहते हैं कि इसमें कौन से बर्तन इस्तेमाल किए जा सकते हैं और कौन से नहीं। क्या प्लास्टिक सेफ है, एल्यूमिनियम फॉयल इस्तेमाल की जा सकती है या नहीं; ऐसे तमाम सवाल बने रहते हैं। तो चलिए आज आपकी इसी कंफ्यूजन को दूर करते हैं।एयर फ्रायर में प्लास्टिक के बर्तन इस्तेमाल कर सकते हैं ये नहीं? सबसे कॉमन सवाल यही रह...