नई दिल्ली, जनवरी 16 -- फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) ने 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनरके दुर्घटना मामले में विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। एफआईपी ने AAIB द्वारा कैप्टन वरुण आनंद को जारी किए गए समन पर आपत्ति जताते हुए एक कानूनी नोटिस जारी किया है। FIP का कहन है कि कैप्टन वरुण आनंद का उस दुर्भाग्यपूर्ण विमान, उसकी उड़ान योजना, संचालन या रखरखाव से कोई पेशेवर संबंध नहीं था। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि एयर इंडिया द्वारा दी गई सूचना में यह नहीं बताया गया है कि उन्हें किस कानून के तहत या किस कारण से बुलाया जा रहा है, जिससे इस जांच प्रक्रिया की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं। FIP ने अपने नोटिस में इस बात पर जोर दिया है कि कैप्टन वरुण आनंद न तो दुर्घटना के समय वहां मौजूद थे और न ही ...