नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- अगले साल भारत और यूरोप के बीच हवाई यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने वाली है। टाटा समूह की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने रोम के लिए उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू करने की घोषणा है।वहीं इंडिगो ने दिल्ली से लंदन हीथ्रो के लिए अपनी सेवाएं शुरू करने की योजना की घोषणा की है। एयर इंडिया 2020 की शुरुआत तक दिल्ली से इटली की राजधानी के लिए उड़ानें संचालित करती थी। कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण इन्हें निलंबित करना पड़ा था। इंडिगो पहले से ही मुंबई और लंदन हीथ्रो के बीच रोजाना सीधी उड़ानें संचालित करती है और अब लंदन के लिए सप्ताह में 12 उड़ानों का परिचालन करेगी। एयर इंडिया ने घोषणा की कि 25 मार्च, 2026 से एयर इंडिया दिल्ली और रोम के बीच सप्ताह में चार बार उड़ानें संचालित करेगी। वहीं इंडिगो 2 फरवरी से दिल्ली और लंदन (हीथ्रो) ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.