नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- एयर इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और एयरलाइन के एकीकृत संचालन नियंत्रण केंद्र (आईओसीसी) के प्रमुख चूड़ा सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि टाटा समूह के स्वामित्व वाली इस निजी एयरलाइन ने सिंह के जाने के बाद विक्रम दयाल को आईओसीसी का प्रमुख नियुक्त किया है। सिंह को अक्टूबर 2023 में आईओसीसी के लिए वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने आयरलैंड में अवसरों की तलाश में एयरलाइन छोड़ दी। इस मुद्दे पर एयर इंडिया की प्रतिक्रिया का इंतजार है। सिंह और दो अन्य अधिकारियों को इस साल जून में क्रू शेड्यूलिंग रोस्टरिंग में कथित खामियों के लिए नियामक कार्रवाई का सामना करना पड़ा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...