नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- भारत और अफगानिस्तान की बढ़ती करीबी को देखते हुए पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। इधर अफगानिस्तानी विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी भारत आए और उधर पाकिस्तान ने राजधानी काबुल सहित सीमावर्ती अफगानी इलाकों में एयरस्ट्राइक कर दी। तालिबान ने भी पाकिस्तान की इस हिमाकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है। तालिबान की प्रतिक्रिया में ही हेलमंद प्रांत में कम से कम 15 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। इसके अलावा कई पाकिस्तानी पोस्ट पर भी तालिबानी सैनिकों का कब्जा हो गया। इसके अलावा सीमा से सटे कई प्रांतों में हिंसक झड़प की खबरें हैं। हेलमंद प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता मावलावी मोहम्मद कासिम रियाज ने कहा, बहरामपुर में डूरंड लाइन के पास रात को चलाए गए ऑपरेशन में कम से कम 15 पाकिस्तानी सैनिक ढेर कर दिए गए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी पोस्ट पर कब्जा करने के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.