हापुड़, जनवरी 9 -- एयरलाइन क्लब महक द्वारा फ्रीगंज रोड स्थित कुष्ठ आश्रम में जरूरतमंदों की सेवा के लिए दान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भोजन सामग्री के अलावा ठंड से बचाव को कपड़े, जूते, गर्म मोजे और टोपी का वितरण किया गया । अध्यक्ष सरिका गुप्ता ने कहा कि समाज के वंचित वर्ग की सेवा करने का सभी का दायित्व बनता है। क्लब की सचिव बबीता शर्मा ने कहा कि हमें समय-समय पर जरूरतमंदों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए उन्हें हमेशा कुछ ना कुछ देते रहना चाहिए। क्लब कोषाध्यक्ष सुनीता स्वामी ने बताया कि हमारे क्लब के द्वारा इस तरह की सेवा समय-समय पर की जाती रहती है क्योंकि समाज के वंचित वर्गों का भी ध्यान रखने का दायित्व भी हमारा ही बनता है। इस मौके पर रुबीना माहेश्वरी,अलका माहेश्वरी, विनीता महेश्वरी अंजलि आदि का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.