मेरठ, फरवरी 5 -- लखनऊ अमौसी स्थित मैमोरा एयरफोर्स स्टेशन की बिजली गुल होने एवं करोड़ों की लागत से लाइन के निर्माण में गड़बड़ी के मामले में तीन एसडीओ निलंबित कर दिए गए। एमडी मध्यांचल रिया केजरीवाल के पत्र के बाद एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता ने यह कार्रवाई की। पश्चिमांचल डिस्कॉम में तैनात तीनों एसडीओ पहले लखनऊ में तैनात थे। इस मामले में एक अधिशासी अभियंता समेत छह इंजीनियर को अब तक निलंबित किया जा चुका है। जानकारी के मुताबिक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लखनऊ की एमडी रिया केजरीवाल की ओर से पत्र एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता को भेजा गया था। जिसके आधार पर एमडी पीवीवीएनएल ने कार्रवाई की। पीवीवीएनएल निदेशक कार्मिक आशु कालिया ने लखनऊ से मिले निर्देशों के बाद की गई कार्रवाई की पुष्टि की। निलंबित होने वाले तीन एसडीओ में गाजियाबाद के उपखंड लाल बाग लोनी क...