गोरखपुर, जनवरी 21 -- गोरखपुर । वरिष्ठ संवाददाता एयरपोर्ट स्थित 100 बेड वाले टीबी सह सामान्य अस्पताल का निरीक्षण करने बुधवार को एडी हेल्थ पहुंचे। एडी हेल्थ डॉ. जयंत कुमार के पहुंचाने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। ज्यादातर डॉक्टर नदारद मिले। इसके बाद एडी हेल्थ ने डॉक्टरों की जमकर क्लास ली । उन्होंने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। अस्पताल में बंद ऑपरेशन थिएटर और वार्ड को संचालित करने का निर्देश दिया। इस दौरान अपर निदेशक ने मरीज से फीडबैक भी लिया ।एडी हेल्थ डॉ जयंत कुमार और संयुक्त निदेशक डॉक्टर बीएम राव बुधवार को करीब पौने 10 बजे निरीक्षण करने एयरपोर्ट स्थित 100 बेड वाले टीबी सह सामान्य अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में ओपीडी का समय सुबह 9:00 बजे से है। बताया जाता है कि एडी हेल्थ के पहुंचने तक ज्यादातर डॉक्टर के कमरे खाली थे। एडी हेल्थ के निर...