लखनऊ, दिसम्बर 4 -- राजधानी में अतिक्रमण और उससे पैदा हो रही यातायात समस्याओं पर लगाम कसने के लिए नगर निगम ने गुरुवार को शहर के कई इलाकों में एक साथ बड़ा अभियान चलाया। यह कार्रवाई नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर विभिन्न जोनों में एक साथ संचालित की गई। जोन 5 में नगर निगम की टीम ने एयरपोर्ट नादरगंज चौराहा से पटरी दरोगाखेड़ा तक और सरोजिनी नगर औद्योगिक क्षेत्र में फैले अतिक्रमण पर सख्ती दिखाई। यहां से 8 ठेले 3 गुमटी और 4 काउंटर हटाए गए। इस कार्रवाई का नेतृत्व जोनल अधिकारी विनीत कुमार सिंह ने किया। उनके साथ कर अधीक्षक सभाजीत सिंह राजस्व निरीक्षक पीयूष तिवारी प्रवर्तन दल 296 और पुलिस बल मौजूद रहा। जोन 7 में जोनल अधिकारी रामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में कंचना बिहारी मार्ग से टेढ़ी पुलिया खलीफा होटल सेक्टर 14 जगरानी पुल के नीचे और कुकरैल बंधा रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.