बाबतपुर (वाराणसी), फरवरी 8 -- वाराणसी स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक महीने तक प्रतिदिन रात 11:30 बजे से सुबह 6:30 बजे तक बंद रहेगा। यह व्यवस्था रविवार से लागू हो गई है। एयरपोर्ट प्रशासन ने विस्तारीकरण कार्यों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। इस दौरान दिल्ली से आने वाली एक उड़ान को री-शेड्यूल किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, विस्तारीकरण परियोजना के तहत वर्तमान रनवे की लंबाई 2745 मीटर से बढ़ाकर 4075 मीटर की जाएगी, ताकि बोइंग जैसे बड़े विमानों की लैंडिंग संभव हो सके। परियोजना में रनवे निर्माण के साथ-साथ 6 से 8 प्रकार की सुरक्षा लाइटें भी लगाई जाएंगी। इन लाइटों का उपयोग विमानों की लैंडिंग, टेक-ऑफ और टैक्सिंग के दौरान किया जाता है। इसके अलावा रात अथवा कम दृश्यता की स्थिति में सुरक्षित विमान संचालन के लिए अन्य आवश्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.