बीकानेर, दिसम्बर 14 -- राजस्थान के बीकानेर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होने वाले फ्रांसीसी दंपति को हिरासत में लिया गया है। उनके पास से संदिग्ध वस्तु मिली है। वस्तु के नमूने को जांच के लिए देहरादून के प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। पूछताछ में दंपति ने बताया कि वे पर्यटक के रूप में भारत आए थे। उन्होंने नागालैंड में यह वस्तु खरीदी थी। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को राजस्थान के नाल सिविल एयरपोर्ट पर एक फ्रांसीसी दंपति को हिरासत में ले लिया गया। सुरक्षा अधिकारियों ने उनके सामान से एक ऐसी वस्तु बरामद की जिसमें हिरण के सींग और हड्डियों सहित जानवरों के अंग होने का संदेह था। वे दिल्ली जाने वाली उड़ान में सवार होने वाले थे। बीकानेर के डीएफओ वेंकटेश्वर ने बताया कि जब्त की गई वस्तु को प्रारंभिक जांच के लिए राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश...