लखनऊ, दिसम्बर 19 -- अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार को भी उड़ानों का संचालन कोहरे की वजह से प्रभावित रहा। मौसम और परिचालन कारणों के चलते कुल चार उड़ानें निरस्त कर दी गईं। टर्मिनल-3 का डिपार्चर हॉल यात्रियों से खचाखच भरा रहा। दिल्ली से लखनऊ के बीच एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 2499 निरस्त रही। इसी के चलते लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 2500 को भी रद्द करना पड़ा। देर रात परिचालन प्रभावित होने से इंडिगो एयरलाइन की दिल्ली से लखनऊ आने वाली फ्लाइट 6ई 6488 भी निरस्त कर दी गई। इसके असर से लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6489 को भी बाद में निरस्त कर दिया गया। वहीं, कई उड़ानें देरी से संचालित हुईं। सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर बेंगलुरु जाने वाली उड़ान आईएक्स 2918 तय समय से लगभग तीन घंटे देरी से सुबह...