अयोध्या, मार्च 19 -- अयोध्या, संवाददाता। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मंगलवार को इमरजेंसी स्थितियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के निर्देशों के क्रम में माक ड्रिल किया गया। मंगलवार को माक ड्रिल में कई एजेंसियों ने भाग लिया, ताकि एक समग्र प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके। इसमें एयरपोर्ट रेस्क्यू और फायर फाइटिंग सर्विस, एयर ट्रैफिक कंट्रोल, एयरपोर्ट सुरक्षा यूनिट, एयरपोर्ट टर्मिनल प्रबंधन, सिटी फायर ब्रिगेड, राज्य पुलिस, राज्य स्वास्थ्य सेवा और चिरंजीवी, राजार्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज, आनंद हॉस्पिटल जैसे अस्पताल शामिल रहे। मॉक ड्रिल प्रबंधन के तहत आग बुझाने, बचाव और निकासी, कमांड पोस्ट की स्थापना, चिकित्सा सेवा, जनसमूह नियंत्रण, साक्ष्य संरक्षण औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.