नई दिल्ली, अगस्त 18 -- दिल्ली-NCR में सोमवार से एयरटेल सब्सक्राइबर्स को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नेटवर्क में किसी तरह की तकनीकी खामी के चलते मोबाइल से वॉइस कॉल करना संभव नहीं हो पा रहा है। हजारों लोग अपने जरूरी फोन कॉल्स नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनका काम भी प्रभावित हुआ है। ऐसी ही शिकायत चुनिंदा जियो और वोडाफोन-आइडिया (Vi) यूजर्स ने भी की है। सुबह तक सामान्य रूप से काम कर रहा नेटवर्क अचानक दोपहर बाद खराब हो गया। कई सब्सक्राइबर्स ने बताया कि कॉल डायल करने पर बेल तक नहीं जाती और नेटवर्क अपने आप कॉल कट कर देता है। वहीं कुछ लोगों को कॉल कनेक्ट होने में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इस हालत में सब्सक्राइबर्स बार-बार मोबाइल को रीस्टार्ट करने और नेटवर्क सेटिंग बदलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन समस्या वैसे ही बनी हुई है। प्लेटफॉर्म्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.