वाराणसी, जून 17 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। 'एम्स लाइक के तहत बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान (आईएमएस) के लिए सौ करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। दिल्ली में सोमवार को स्टैंडिंग फाइनेंस कमेटी (एसएफसी) की चेयरमैन और केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पर मुहर लगी। इसमें 20 करोड़ रुपये से हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) और 80 करोड़ रुपये से मेडिकल उपकरणों की खरीद होगी। इसके साथ अब सर सुंदरलाल अस्पताल में मरीजों को नि:शुल्क भोजन मिलेगा। बैठक के दौरान एसएफसी चेयरमैन ने एम्स लाइक के तहत तैयार प्रस्ताव पर चर्चा की। उन्होंने क्रिटकल केयर, कैंसर मरीज और नवजात बच्चों के संबंध में बात की। उन्होंने कहा कि एचएमआईएस (हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम) को बेहतर बनाना है। 20 करोड़ रुपये से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.