गोरखपुर, नवम्बर 23 -- गोरखपुर। एम्स में अब शनिवार को रेफर किए गए मरीजों का पर्चा दोपहर 12 बजे तक बनेगा। कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता ने मरीजों की सुविधा को देखते हुए यह निर्देश दिए हैं। इसके तहत डॉक्टर दोपहर दो बजे तक मरीजों को परामर्श देंगे। जबकि, पहले शनिवार को सुबह 11 बजे तक ही पर्चा बनता था। मरीजों की बढ़ती संख्या और ठंड को देखते हुए निदेशक ने शनिवार का समय 12 बजे तक कर दिया है। जबकि, डॉक्टर दो बजे तक मरीजों की जांच करेंगे। मीडिया प्रभारी अरुप मोहंती ने बताया कि पहले शनिवार को ओपीडी पर्चा काउंटर सुबह आठ बजे से 10 बजे तक खुलता था। बाद में इसे 11 बजे तक बढ़ाया गया। अब सभी मरीजों के लिए सुबह 11 बजे और रेफर मरीजों के लिए दोपहर 12 बजे तक पर्चा काउंटर खुला रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...