नई दिल्ली, जनवरी 27 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। अपनी शारीरिक बनावट को लेकर असहज महसूस करने वाले ट्रांसजेंडर हार्मोन थेरेपी व सर्जरी से महिला या पुरुष की मनचाही वेशभूषा हासिल कर रहे हैं। इस वजह से ट्रांसजेंडर लोगों में जननांग व वेशभूषा बदलवाने की सर्जरी बढ़ रही है। एम्स के बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी ब्लॉक में ट्रांसजेंडर लोगों के जननांग व चेहरा बदले की सर्जरी दोगुना तक बढ़ी है। नए वर्ष के पहले माह में ही पिछले वर्ष की तुलना में करीब एक तिहाई ट्रांसजेंडर की सर्जरी हो चुकी है। एम्स के बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष सिंघल ने बताया कि वर्ष 2023 से अब तक 139 ट्रांसजेंडर की सर्जरी की गई है। इसमें चेहरा, नाक, शरीर के ऊपर के हिस्से का आकार बदलने से लेकर जननांग बदलने की सर्जरी शामिल है। 69 ट्रांसजेंडर ने पुरुष से महिला की तरह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.