रिषिकेष, दिसम्बर 29 -- खेल-खेल में 16 साल का एक बच्चा टॉफी की जगह एक पिन निगल गया। परेशानी बढ़ी तो सांस अटकने की समस्या के कारण बच्चे की जान सांसत में फंस गयी। एम्स ऋषिकेश के चिकित्सकों ने रिजिड ब्रोंकोस्कॉपी के माध्यम से श्वास नली में फंसी पिन निकालकर बच्चे की जान बचाने में सफलता हासिल की। एम्स ऋषिकेश की पीडियाट्रिक इमरजेंसी में हाल ही में एक 16 वर्षीय लड़का गले में तेज दर्द होने और सांस लेने में परेशानी की शिकायत को लेकर आया था। बिजनौर के रहने वाले इस बच्चे के परिजनों ने बताया कि बच्चे के एक हाथ में टॉफी और दूसरे हाथ में एक पिन थी। खेल-खेल में उसने गलती से पिन निगल ली। इससे उसके गले में तेज दर्द होने के साथ ही खांसी के साथ उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। बिजनौर के डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए तो परिजन 25 दिसम्बर को उसे लेकर एम्स पंहुचे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.