रिषिकेष, मार्च 21 -- अखिल भारतीय डॉक्टर भीमराव आंबेडकर महासंघ ने सोशल मीडिया पर वायरल एक अभद्र वीडियो को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने वीडियो बनाने वाले युवक पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर कोतवाली पुलिस को ज्ञापन भी दिया है। महासंघ संयोजक दीपक प्रताप जाटव ने कहा कि हरिद्वार जिले का एक युवक अपने परिवार के साथ मिलकर यूट्यूब सोशल मीडिया चैनल के माध्यम से वीडियो बनाता है। इस युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया यूट्यूब चैनल पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह दलित समाज को खुलेआम अपमानित कर रहा है। वह युवक अपनी रील के माध्यम से पूरे दलित समाज को अपमानजक शब्द कह रहा है। इस व्यक्ति ने पूरे बहुजन समाज को गाली दी है। जिससे पूरे समाज में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से उक्त यूटयूबर के खिलाफ एससीएसटी ऐक्ट के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.