गोरखपुर, फरवरी 18 -- गोरखपुर। एम्स में छात्रों के लिए निर्मित इनडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन बुधवार को सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता ने किया। कहा कि यह सुविधा विशेष रूप से विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और तनाव प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए विकसित की गई है। आधुनिक मानकों के अनुरूप तैयार यह इंडोर कोर्ट सुरक्षित, स्वच्छ एवं खेल फर्श के संरक्षण हेतु उपयुक्त व्यवस्थाओं से युक्त है। कहा कि नियमित शारीरिक व्यायाम न केवल स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि एकाग्रता, अनुशासन एवं टीमवर्क की भावना को भी विकसित करता है, जो चिकित्सा शिक्षा में अत्यंत आवश्यक है। कोर्ट के सुव्यवस्थित उपयोग हेतु संस्थान द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू की गई है, जिसमें नॉन-मार्किंग जूते पहनना अनिवार्य, स्वच्छता बनाए रखना तथा निर्धारित ...