नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को 'एम्स दिशा मोबाइल एप्लीकेशन का शुभारंभ किया। यह एआई आधारित इंडोर नेविगेशन सिस्टम मरीजों, आगंतुकों और कर्मचारियों के लिए अस्पताल परिसर में सहज और तुरंत मार्गदर्शन मुहैया कराएगा। इस ऐप से ओपीडी, डायग्नोस्टिक सेंटर, फार्मेसी और बिलिंग काउंटर तक पहुंच आसान होगी। 'एम्स दिशा में बीएलई बीकन नेटवर्क सटीक लोकेशन संकेत देता है, जबकि डिजिटल मैप्स सभी विभागों और सुविधाओं को दर्शाते हैं। इस ऐप से भीड़ प्रबंधन बेहतर होगा और हेल्पडेस्क पर बोझ कम होगा। स्टाफ के समय की बचत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.