नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। साकेत जिला स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुगंधा अग्रवाल की अदालत में बुधवार को एम्स के एक डाक्टर पर अपनी सहकर्मी से दुष्कर्म के मामले में आरोप तय करने को लेकर सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने बहस पूरी मानते हुए अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब इस मामले में आरोप तय करने को लेकर अदालत 10 जुलाई को फैसला सुनाएगी। आरोप है कि डाक्टर ने अपनी सहकर्मी से शादी का झूठा वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। --- पेशी से छूट वाली याचिका को अदालत ने कर दिया था खारिज बता दें कि डाक्टर ने अपने खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मामले में अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होने से स्थायी छूट की मांग की थी, जिसको साकेत जिला अदालत ने खारिज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.