फरीदाबाद, अप्रैल 12 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अजरौंदा चौक स्थित एबीसीडीई परीक्षा केंद्र पर एम्स नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा को लेकर शनिवार सुबह जमकर हंगामा हुआ। कंप्यूटर सिस्टम फेल होने से परीक्षा समय पर शुरू नहीं हो सकी, जिससे परीक्षार्थी नाराज हो गए। नॉर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा को लेकर अजरौंदा चौक स्थित एबीसीडीई परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जहां राजस्थान, यूपी समेत विभिन्न राज्यों से 500 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षार्थियों ने बताया कि निर्धारित समय के अनुसार परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होनी थी और परीक्षार्थियों को 8:30 बजे तक केंद्र पर पहुंचना था। लेकिन कंप्यूटरों में तकनीकी दिक्कत आने की वजह से परीक्षा समय पर शुरू नहीं हो सकी। समय पर परीक्षा शुरू न होने से नाराज परीक्षार्थियों ने परीक्षा आयोजकों और सेंटर संचालक के खिलाफ विरोध प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.