गोरखपुर, फरवरी 24 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान गोरखपुर की एक रेजिडेंट डॉक्टर के साथ मोहद्दीपुर से एम्स गेट नंबर दो तक करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा कर दुर्व्यवहार और बैड टच करने के मामले में पुलिस ने सीसी टीवी कैमरे की मदद से सोमवार की रात में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे की तलाश में पुलिस की चार टीमें दबिश दे रही हैं। पकड़े गए दोनों आरोपित देवरिया के रहने वाले हैं। पीड़िता नागालैंड की रहने वाली हैं और एम्स के एक विभाग में परास्नातक तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक रेजिडेंट डॉक्टर 22 फरवरी की रात करीब आठ बजे मोहद्दीपुर स्थित ओरियन माल से बाहर निकल रही थीं, तभी तीन युवकों ने उन्हें घूरना शुरू किया, हंसी-ठिठोली की और नस्लीय टिप्पणी करते हुए अपशब्द बोलना शुरू किया। पीड़िता के अनुसा...