गोरखपुर, जनवरी 12 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। एम्स थाना क्षेत्र में रिटायर्ड लेखपाल के घर हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन और शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस वारदात में शामिल दो आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में जेवरात, नकदी और असलहा बरामद किया गया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से 261 ग्राम सोने के गहने, 1 किलो 372 ग्राम चांदी के गहने, 70 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, कपड़े, घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल तथा तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और सीओ कैंट के पर्यवेक्षण में थाना एम्स पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.