देवघर, फरवरी 4 -- देवीपुर, प्रतिनिधि। देवघर एम्स के हृदय रोग विभाग के ओपीडी में मरीजों और मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। इस बाबत विभाग के सुरक्षा गार्ड को सख्त हिदायत दी गई है। मंगलवार को हृदय रोग विभाग में ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि विभाग में करीब सभी मरीज हृदय संबंधित रोग लेकर पहुंचते हैं। इसी कारण मास्क अनिवार्य किया किया गया है, ताकि श्वसन संबंधी वायरसों से दूसरों की सुरक्षा की जा सके और संक्रमण से बचा जा सके। यदि श्वसन संबंधी बीमारी का परीक्षण पॉजिटिव आता है, तो बिना मास्क पहने रहने पर श्वसन संबंधी बीमारियों के प्रसार को रोकने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है और स्वस्थ लोगों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। विभाग में किसी को भी बिना मास्क प्रवेश वर्जित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...