फतेहपुर, जून 22 -- फतेहपुर। शुक्रवार शाम मलवा ब्लॉक की पैगंबरपुर गांव की 24 वर्षीय पुष्पा देवी को अचानक तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। परिजनों ने तत्काल 102 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने लगी। लेकिन रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ गई ईएमटी आराधना देवी ने हालात भांपते हुए एंबुलेंस को सड़क किनारे रोका और परिजनों की मदद से एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। बाद में ईएमटी आराधना देवी और पायलट मनोज कुमार ने जच्चा-बच्चा को कोराई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। 102 एम्बुलेंस सेवा का संचालन कर रही संस्था के प्रोग्राम मैनेजर आशीष कुमार ने बताया कि 102 सेवा पूरी तरह निशुल्क है। यह गर्भवती महिलाओं और दो साल तक के बच्चों को सरकारी अस्पताल ले जाने और वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.