बोकारो, जनवरी 13 -- पेटरवार। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 बोकारो-रामगढ़ मुख्य पथ पर पेटरवार बाजार टांड स्थित सूरज मीट दुकान के पास तेज रफ्तार से रांची जा रही एक एंबुलेंस ने पैदल चल रहे एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद एम्बुलेंस ने एन एच 23 के नाली के ऊपर खड़ी एक ऑटो में भी जोरदार टक्कर मार दी। जिस कारण ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गई। यह घटना मंगलवार की अहले सुबह करीब 5 बजे की है। मृतक की पहचान जिले के गोमिया थाना क्षेत्र के सबदी टांड, होसिर निवासी बासुदेव रविदास (59 वर्ष) के रूप में की गई। मृतक बासुदेव रविदास पेटरवार स्थित पी एच ई डी कार्यालय में पम्प खलासी के रूप में कार्यरत था। जानकारी अनुसार पेटरवार स्थित पी एच ई कार्यालय पेटरवार से निकलकर बासुदेव रविदास मॉर्निंग वॉक करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.