फिरोजाबाद, अगस्त 10 -- आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एम्बुलेंस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। विकास पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी ग्राम माधपुरी मैनपुरी अपनी पत्नी पूजा (30) के साथ बाइक से आगरा की ओर जा रहे था। जब युवक की बाइक आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के 54.800 किलोमीटर पर पहुंची ही थी तभी बाइक से एम्बुलेंस ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला पूजा भारती की मौके पर ही मौत हो गई। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव व उसके पति को मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में भिजवा दिया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को भेज दी है। इस बारे में थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि एम्बुलेंस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई है जबकि महिला का पति घा...