चंदौली, दिसम्बर 6 -- इलिया। शहाबगंज विकासखंड के वनांचल स्थित ढोढ़नपुर गांव निवासी एक गर्भवती महिला को सुबह अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजन घबराकर 102 एम्बुलेंस को सूचना दिए। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुँची और महिला को तत्काल चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाने के लिए रवाना हुई। अस्पताल पहुँचने से पहले ही प्रसव वेदना तेज हो गई। स्थिति गंभीर होती देख ईएमटी रजनीकांत ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए एम्बुलेंस में रास्ते में ही सुरक्षित प्रसव कराया। बच्चे के जन्म के बाद माँ और शिशु दोनों को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाकर भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जच्चा-बच्चा दोनों को स्वस्थ बताते हुए छुट्टी दे दी। स्थानीय लोगों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एम्बुलेंस टीम की त्वरित कार्रवाई और कुशल सेवा ...