खगडि़या, सितम्बर 8 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। पुरानी सदर अस्पताल में तीन सूत्री मांगों क ो लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का राजद ने भी रविवार को समर्थन किया। पुरानी सदर अस्पताल स्थित हड़ताल स्थल पर राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस कर्मियों की हड़ताल का आज चार दिन हो गया है, लेकिन किसी भी प्रकार की वात्र्ता नहीं की जा रही है। जबकि इन लोगों की मांगों को पूरी करते हुए हड़ताल के चार घंटे के अंदर खत्म कराना चाहिए। राज्य सरकार कुंभकरर्णी नींद में सोई हुई है। उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस के चालक व कर्मी द्वारा की जा रही मांग जायज है, लेकिन आज तक कोई सुनने वाला नहीं है। कर्मी मांगों को लेकर अपनी बातों को रख रहे हैं। वही उनलोगों को सरकार व विभाग द्वारा हटाने की धमकी देना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। राजद जिलाध्यक्ष ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.