रुद्रपुर, फरवरी 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर के तत्वाधान में चल रही अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग के फाइनल में एमेनिटी मदनलाल क्रिकेट अकादमी की टीम मौर्य क्रिकेट अकादमी को हराकर चैंपियन बनी। मंगलवार को एमेनिटी स्पोर्ट्स ग्राउंड में अंडर-19 का फाइनल मुकाबला एमेनिटी मदनलाल क्रिकेट अकादमी और मौर्य क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। मौर्य क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमेनिटी मदनलाल क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 35 ओवरों में दो विकेट खोकर 234 रन बनाए। एमेनिटी अकादमी की ओर से ठाकुर मृत्युंजय प्रताप ने नाबाद 119 रन, आदित्य शाह ने 43 रनों का योगदान दिया। मौर्य क्रिकेट अकादमी की ओर से मोहम्मद कैफ, सचिन सकलानी ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मौर्य क्रिके...