नई दिल्ली, मई 25 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में शनिवार देर रात तेज आंधी व बारिश आने से जगह-जगह जलभराव व पेड़ के गिरने की शिकायत मिली हैं। दिल्ली नगर निगम को तीन जोन से पेड़ों के गिरने की सूचना मिली। इसमें कुछ पेड़ कई दशक पुराने थे। पेड़ों के उखड़ने से रास्ते बाधित हो गए थे। वहीं, कुछ जगहों पर सुबह ही रास्तों को साफ किया गया। निगम की टीम जलभराव को लेकर निरीक्षण कर रही है। साथ ही, जल निकासी के लिए मशीनों को तैनात किया गया है। जिससे समय रहते हुए पानी को निकाला जाए। निगम के नियंत्रण कक्ष में लोगों ने जलभराव, पेड़ गिरने समेत अन्य समस्याओं को लेकर शिकायतें दर्ज की। निगम की रविवार की रिपोर्ट के अनुसार तीन स्थानों पर पेड़ गिरे। इसमें दक्षिणी जोन, करोल बाग जोन और शाहदरा जोन शामिल हैं। यहां से गिरे पेड़ों को हटा लिया गया है। एमसीडी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.