नई दिल्ली, जनवरी 16 -- नई दिल्ली, व. सं.। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मुख्यालय सिविक सेंटर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत निगम कर्मियों के 251 परिवारों को निशुल्क गैस चूल्हा और एलपीजी सिलेंडर बांटे गए। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और महापौर राजा इकबाल सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि उज्ज्वला योजना महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार के साथ उनके सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। वहीं, वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि प्रदूषण मुक्त दिल्ली की मुहिम में इस योजना का बड़ा योगदान है। कार्यक्रम में उप-महापौर जयभगवान यादव, स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा भी मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.