एटा, फरवरी 20 -- मेडिकल कालेज परिसर स्थित मदर एवं चाइल्ड केयर यूनिट में संचालित आयुष विंग, होम्योपैथी, आयुर्वेद अस्पताल और पैथोलॉजी में मरीजों की खासी कम तादात रह रही है। उसके पीछे विंग में रोगी पर्चा बनाये जाने की सुविधा न होने को कारण माना जा रहा है। नई चिकित्सा विंग बिल्डिंग में मरीजों के रोगी पर्चा बनाये जा रहे है। जहां लाइन में लगने के बाद रोगी पर्चा मिलने के बाद विंग में संचालित क्लीनिक में पहुंचने में देर हो जाती है। जिससे रोगी उपचार नहीं ले पा रहे हैं। एमसीएच विंग के ग्राउण्ड फ्लोर पर स्वास्थ्य विभाग की शीत श्रंखला के साथ-साथ यूनानी-आयुर्वेद अस्पताल का संचालन हो रहा है। जहां पर नाममात्र को ही मरीज पहुंच पा रहे हैं। ऐसा ही हाल प्रथम फ्लोर पर संचालित हो रही आयुष विंग की होम्योपैथी, आयुर्वेद क्लीनिक का है। इसके अलावा सम्पूर्ण सुरक्षा...